सिवान: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस मना

आम नागरिकों को न्याय दिलाना है उद्देश्य

परवेज अख्तर/सिवान: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता शिवनाथ सिंह ने की। अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता परिषद की स्थापना 7 सितंबर 1992 में हुई थी। संस्था का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उचित न्याय सुलभ कराने व राष्ट्रीय हित की सुरक्षा व देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी एवं जिला महामंत्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने अधिवक्ता परिषद के स्थापना एवं मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को उचित न्याय दिलाने के लिए इस संस्था की स्थापना की गई थी।

मुख्य अतिथि व संघ के विचारक प्रो. रविंद्र नाथ पाठक, अधिवक्ता श्रीराम सिंह, ईश्वर चंद महाराज, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पांडेय रामेश्वरी प्रसाद, सुनील दत्त शुक्ला, राजू मिश्रा चंद्रशेखर सिंह, राजीव रंजन राजू, ज्ञान प्रकाश, रजनी रंजन त्रिवेदी, अविनाश कुमार, शिवकुमार शुक्ल, रविन्द्र भारती, चंद्रशेखर सिंह, विजय कुमार पांडेय, जवाहर लाल यादव, दिनेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न पांडेय, विकास कुमार, मनीष कुमार, राजीव रंजन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ जन गण मन व समापन वंदे मातरम से किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024