सिवान: 22 से शुरू होगा जन्म महोत्सव कार्यक्रम, 30 को निकलेगी शोभा यात्रा

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: गांधी मैदान में 22 मार्च से राम जन्म महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही साथ 30 मार्च को दिन में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा गांधी में से प्रारंभ होगी, जो नगर के निर्धारित मार्गों से होकर पुन: गांधी मैदान में समाप्त होगी। कार्यक्रम को लेकर शहर के राजेंद्र पथ स्थित भृगुनाथ भवन पर रविवार को श्रीराम जन्म महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता सुनील दत्त शुक्ल ने कहा कि शहर के गांधी मैदान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से रामनवमी तक श्रीराम जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। समिति के सचिव मुकेश कुमार ने सदस्यों को विस्तृत रूप से इसकी जानकारी दी। बताया कि मैदान की तैयारी लगभग समाप्त हो चुकी है। 22 मार्च से नियत समय से पूजन, यज्ञ स्थल की परिक्रमा, रामायण पाठ फिर दो सत्रों में प्रवचन के कार्यक्रम से लोगों को अवगत कराया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्रवचन कर्ताओं के आने जाने एवं ठहरने की व्यवस्था के संदर्भ में वरीय सदस्य मनोरंजन प्रसाद ने जानकारी दी। वरीय सदस्य शिवनाथ सिंह ने कार्यक्रम के शांति पूर्वक आयोजन में सहयोग करने का आग्रह किया। विदित हो की यज्ञ के समापन के बाद गांधी मैदान से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलते हुए पुनः गांधी मैदान में समाप्त होती है। शोभा यात्रा प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष भी शोभायात्रा निश्चित समय पर निकाली जाएगी । इस अवसर पर समिति के संरक्षक प्रमिल कुमार गोप, राजीव रंजन राजू, सतीश कुमार सिंह, मुकेश सिंह कुशवाहा उर्फ बंटी, विजय कुमार सोनी, कार्तिक आनंद, राजेंद्र कुमार, मुन्ना समेत अनेक लोग उपस्थित थे।