सिवान: भाजपा जिला महिला मोर्चा टीम का हुआ गठन

0
bjp neta

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के एक होटल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महिला मोर्चा टीम का गठन किया गया। दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक व्यास देव प्रसाद एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोगों को इस अवसर पर यह संकल्प लेना चाहिए कि मोदी सरकार को 2024 में पूर्ण मत मिले। उन्होंने महिला सेल की जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और नगर कार्यकारिणी का गठन किया। वहीं महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अर्चना सिंह ने स्वागत भाषण दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

कार्यक्रम में विधायक व्यास सिंह ने मोदी सरकार में महिलाओं के कल्याण पर आधारित कार्यक्रमों की विधिवत चर्चा की। पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने मोदी सरकार के नौ वर्ष के जनकल्याणकारी नीतियों की बातों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। व्यास देव प्रसाद ने संगठन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और इस संगठन के हम लोग कार्यकर्ता हैं। इस पर सभी को गर्व होना चाहिए। पार्टी जिलाध्यक्ष ने नई महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री विभा द्विवेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, रवि रंजन श्रीवास्तव, अजीत कुमार, आदि उपस्थित थे।