सिवान: लोजपा की बैठक में धरने को सफल बनाने का आह्वान

0
dharna

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित सम्राट पैलेस में मंगलवार को लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक जिलाध्यक्ष महादेव पासवान की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश लोजपा महासचिव एवं जिला प्रभारी सौरव पांडेय उपस्थित थे। बैठक में जिलाध्यक्ष बिहार प्रदेश लोजपा द्वारा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न जिला मुख्यालयों में आयोजित धरना को सफल बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बिजली, कृषि अंडा लेयर फार्म, लोगों को शोषण आदि मुद्दों पर धरना दिया जाएगा। वहीं जिला प्रभारी पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ता एवं आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में विनोद तिवारी, मेघनाथ पासवान, चंदन पासवान, विवेक रंजन, रजनी रंजन, ज्योति पासवान आदि उपस्थित थे।