सिवान: पांच हजार रुपये के लिए अपराधियों ने मारी महिला को गोली, घायल

0
  • विवाद धीरे-धीरे बढ़ती चली गयी और बाद में मौके पर दो सहयोगियों के साथ मौजूद मंटू ने गोली दाग दी
  • घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • गांव का ही मंटू सिंह ने दिया गोलीकांड घटना को अंजाम
  • 02 अन्य घटना में शामिल आरोपित दूसरे जिले के हैं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में गुरुवार की शाम एक महिला को गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी। घायल महिला विरल राउत की पत्नी गायत्री देवी है। पैर में गोली लगने के बाद महिला घायल हो गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। घटना का कारण रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2021 09 10 at 7.38.02 PM

बताया जा रहा है कि गांव के ही मंटू सिंह ने कुछ दिन पहले महिला को कर्ज के रूप में पांच हजार रुपये दिया था। गुरुवार की शाम वह महिला को दिए गए रुपए की मांग करने लगा। जख्मी महिला ने बताया कि उसके पास फिलहाल रुपये की व्यवस्था नहीं हो सकेगा। जैसे ही रुपये मिलेंगे वह उसे लौटा देगी। लेकिन विवाद धीरे-धीरे बढ़ती चली गयी और बाद में मौके पर दो सहयोगियों के साथ मौजूद मंटू ने गोली दाग दी जो महिला को जा लगी।

WhatsApp Image 2021 09 10 at 7.38.03 PM

घिरने के बाद मंटू ने चलायी गोली

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रुपयों के लेनेदेन की बातचीत महिला और मंटू सिंह में चल रही थी। इस दौरान बात बिगड़ने लगी। कई लोग महिला को धक्का देने की भी बात बता रहे हैं। मंटू अपने को घिरता देख गोली दाग दी जो पास खड़ी महिला के पैरों में जा लगी। बताया जाता है कि मंटू सिंह के साथ मौके पर मौजूद अन्य दो आरोपित दूसरे जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है।

छापेमारी कर पुलिस ने मंटू को किया गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला को गोली मारने वाला युवक मंटू सिंह को पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे थाना लाया गया जहां घटना के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से किसी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।