सिवान: स्कार्पियों की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: छपरा- सिवान मुख्य पथ स्थित पचरूखी थाना क्षेत्र के बरियारपुर साइफन के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित स्कार्पियों ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। इस दुर्घटना में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बरियारपुर निवासी सुभाष महतो के रुप में की गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुभाष साइकिल से पास स्थित खेत में कार्य करने के लिए जा रहे थे तभी स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। वहीं घटना से गुस्साए स्वजनों व ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर मुआवजा को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।