सिवान: मांगों को ले रसोइया संघ का प्रदर्शन 18 को

0
pardarsan

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन योजना फ्रंट के तत्वावधान में 18 मार्च जुलूस व प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रदेश का. सदस्य सह प्रभारी सुधांशु कुमार ने बताया कि 18 मार्च को संघ द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे सदर प्रखंड बीआरसी समीप से जुलूस निकाल समाहरणालय गेट के समीप धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

उन्होंने इसकी लिखित सूचना सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिलाधिकारी, एसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व प्रत्येक प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड संसाधनसेवी को दे दी गई है। इस जुलूस व धरना प्रदर्शन में जिले के प्रत्येक प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कार्यरत रसोइया के अलावा संगठन के जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय कमेटी के सदस्यगण शामिल होंगे।