सिवान: गरीबों व असहायों के बीच किया गया कंबल का वितरण

0

परवेज अख्तर/सिवान: कड़ाके की ठंड के मद्देनजर गुरुवार को इनरव्हील क्लब आफ तेजस्विनी द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों एवं गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दी गई। इस मौके पर सुनीता जायसवाल, सीमा तिवारी, अंजली पुष्कर (कोषाध्यक्ष), सेक्रेटरी आरती आलोक वर्मा, सोनाक्षी वर्मा, सीमा चौधरी, सीमा वर्णवाल और नन्हीं गुरु सान्वी उपस्थित थी। सचिव आरती आलोक वर्मा ने कहा कि इनरव्हील महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्थान है जो समाज सेवा का कार्य करता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)