सिवान: जन-साधारण को जागरूक करने के लिए रैली निकालकर किया श्रम दान

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय के दिशा निर्देश में जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के के लिए रविवार को सिवान जंक्शन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु विभिन्न कदम एवं जन-साधारण को जागरूक करने हेतु रैली निकालकर श्रम दान किया गया। वहीं पौधारोपण भी किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इसके साथ ही स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार के नेतृत्व में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कालोनी अवधेश कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक राधेश्याम रमन, आरपीएफ उप निरीक्षक अशोक कुमार, टिकट पर्यवेक्षक सूरजबली, मंडल स्वास्थ्य निरीक्षक अजय द्विवेदी एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 150 रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गई।

साथ ही जंक्शन के प्लेटफार्म एवं गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उसका प्रयोग न करने की अपील की गई और इसके लिए यात्रियों में प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े के थैले के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़े के थैलों का निशुल्क वितरण किया गया।