सिवान: आंदर व रघुनाथपुर में प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव संपन्न

0

महाराजगंज प्रखंड प्रमुख पद पर गुलशन खातून दोबारा निर्वाचित

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान सदर व महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में गुरुवार काे चार प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव कराया गया। सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ रामबाबू बैठा की अध्यक्षता में रघुनाथपुर व आंदर के प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव कराया गया। वहीं महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में महाराजगंज व गोरेयाकोठी प्रखंड के प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव संपन्न कराया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि रघुनाथपुर से प्रमुख पद के लिए मनाेज सिंह व अंजेश कुमार ने नामांकन किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

इसके बाद बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराया गया। जहां मनोज सिंह को 13 व प्रतिद्वंदी मंजेश सिंह को नौ वोट मिले। इस प्रकार मनोज सिंह को प्रखंड प्रमुख घोषित कर दिया गया। जबकि उप प्रमुख पद के प्रत्याशी राेहित कुमार यादव ने 12 वोट तथा बेबी देवी ने 10 वोट पाया। इस प्रकार रोहित कुमार यादव उप प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया।वहीं दूसरी ओर आंदर प्रखंड की राधा देवी ने आठ वोट पाकर प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया, वहीं प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार सिंह को पांच वोट से ही संतोष करना पड़ा। जबकि उप प्रमुख पद पर रिंकी देवी ने कब्जा जमा लिया। चुनाव के बाद निर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख को एसडीओ ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।