सिवान: शैक्षणिक संस्थानों में याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की 138वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा व चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। साथ ही बच्चों को उनकी जीवनी अवगत कराते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिया गया। जानकारी के अनुसार शहर के राजा सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं तरंग के तत्वावधान में प्राचार्य डा. उदयशंकर पांडेय की अध्यक्षता देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर हिंदी विभाग की सहायक प्रो. डा. सुनीता की प्रथम पुस्तक “डा. जयप्रकाश कर्दम- सृजन, विमर्श एवं विचार” का लोकार्पण हुआ। इस मौके पर पूरा कालेज परिवार उपस्थित था। वहीं शहर के केंद्रीय विद्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य योगेंद्रनाथ राम ने बच्चों को देशरत्न की जीवनी पर चर्चा करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे। अमलोरी स्थित डीपी पब्लिक स्कूल में देशरत्न की जयंती मनाई गई। मौके पर कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं सदस्य सरिता सिंह ने कहा कि बाबू स्वभाव से काफी दयालु और निर्मल थे। भारत रत्न डा. राजेंद्र प्रसाद का जीवन और उच्च विचार हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। महाराजगंज स्थित गोरख सिंह महाविद्यालय में देशरत्न की जयंती मनाई गई। इस मौके पर निदेशक सह प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। भगवानपुर हाट के सुघड़ी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कालेज पूर्व राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डा. टी नारायण ने देशरत्न के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के बाद उनकी जीवनी तथा सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षुओं से उन्हें आत्मसात करने की अपील की।

मौके पर महाविद्यालय के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं से अपने संस्कृत अभिभाषण से राष्ट्र हित में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें अपनी जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने विचारों से अवगत कराया। मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राे. आरके सोनी, एस एन सारनाथ, डा. व्यास सरवर, सुशील कुमार, रोबिन कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, शशिशंकर, मदन कुमार, दिनेश कुमार आदि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद थे। राजेंद्र किशोरी आवासीय विद्यालय मघरी में देशरत्न की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस मौके पर बच्चों के बीच क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर चेयरमैन अरुण कुमार सिंह, प्रिंसिपल केवी नायक व शिक्षक पुरुषोत्तम मिश्र,अजीत ठाकुर, सुमित शुभम, वी लावण्या, मनीषा कुमारी, लवली सिंह, अमीषा कुमारी, रियालक्ष्मी, प्रियलक्ष्मी, रीमा कुमारी, अखिलेश सिंह, शशि शेखर सिंह, आरिफ रजा, नजीर हुसैन, सगुफ्ता नाज, बिट्टू कुमार ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

इसके अलावा अन्य विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयाेजित किए। इसमें बच्चो ने बढ़चढ़कर भाग लिया। वहीं बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में प्राचार्य विजय शकर पांडेय, विकास सेंट्रल आवासीय स्कूल में निदेशक सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं जिला का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों में निबंध, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। मौके पर शिक्षक ऋषि कुमार, चंद्रभान मिश्रा, रामेश्वर मिश्रा, तारकेश्वर प्रसाद, रागिनी कुमारी, श्रीकृष्णा साह, देवीलाल शर्मा आदि मौजूद थे। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनाें ने भी देशरत्न की जयंती मनाई। वहीं आंदर प्रखंड के पतार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह, मध्य विद्यालय असांव में जाहिद हुसैन अंसारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अर्कपुर में प्रधानाध्यापक अमरनाथ यादव, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरवा में प्रधानाध्यापक राममनोहर पाठक, प्राथमिक विद्यालय गौरा में विजय कुमार सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय कोदैला में राजेश सिंह की अध्यक्षता में देशरत्न की जयंती मनाई गई।

दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों ने देशरत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर,सीओ दीनानाथ कुमार, डीपीआरओ जनार्दन प्रसाद सिंह, बीएओ विक्रमा मांझी, पूर्व जिला पार्षद हितेश कुमार,राजद अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि ब्लू सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। महाराजगंज के पोखरा गांव में भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर देशरत्न के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। मौके पर अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिंह, सोहानी, रितिक कुमार, सिंधु देवी आदि उपस्थित थे।