सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में पांच घायल

0

✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार रही। पहली घटना सराय ओपी क्षेत्र के चांप गांव की है। जहां अनियंत्रित बाइक एक पिकअप से टकरा गई। इससे बाइक चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान महादेवा ओपी क्षेत्र रामदेव नगर निवासी राहुल राय और दीपक कुमार के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि शहर से पचरूखी एक बैठक में गए थे। बैठक के बाद पुन: अपने घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दूसरी घटना हुसैनंगज बाजार की है। जहां दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी राजू सिंह के रूम में हुई। तीसरी घटना सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग स्थित श्यामपुर बाजार की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जीरादेई निवासी विश्वमोहन गुप्ता एवं अंकुश गुप्ता के रूप में हुई है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।