सिवान: पूर्व विधायक रामायण मांझी की हृदयाघात से मौत, शोक की लहर

2005 तत्कालीन मैरवा विधानसभा व 2010 में रहे दरौली विधानसभा के सदस्य

परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा के वरीय नेता पूर्व विधायक रामायण मांझी का निधन सोमवार को हृदयाघात के कारण हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुठनी प्रखंड के ग्यासपुर स्थित उनके दरवाजे पर शोक संवेदना प्रकट करने वाले लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डा. रमेश ऋषिदेव भी उनके आवास पहुंच शोकाकुल परिवार काे ढाढ़स बंधाया। पूर्व विधायक के भाई राम अवधेश मांझी ने बताया कि पूर्व विधायक रामायण मांझी को सोमवार की सुबह सीने में दर्द हुआ। उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में सिवान ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पूर्व विधायक जनसंघ के लिए काम करते रहे और 2005 में भाजपा के टिकट से तत्कालीन मैरवा विधानसभा से चुनाव जीत कर विधायक बने और पुनः 2010 में परिसीमन बदलने पर दरौली विधानसभा से चुनाव जीतकर दुबारा विधानसभा में पहुंचे। रामायण मांझी की मौत उनके परिवार सहित क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने विधायक रहते स्वयं का लाभ नहीं लिया और क्षेत्र की सेवा करते रहे। रामायण मांझी के तीन संतानों में छोटे पुत्र की मौत 2020 एक दुर्घटना में इराक में हो गई थी। पुत्र की मौत के बाद से वे काफी टूट से गए थे तथा उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनके निधन पर पत्नी बालकेशी देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कौन- कौन है पूर्व विधायक के परिवार में :

पूर्व विधायक रामायण मांझी प्रखंड के ग्यासपुर निवासी सत्यनारायण मांझी बड़े पुत्र हैं। अन्य तीन भाइयों में क्रमश: रमाशंकर, उमाशंकर व रामअवधेश मांझी शामिल हैं। मांझी के तीन संतानों में बड़ा पुत्र प्रत्यंजय, माझिल पुत्र धनंजय उर्फ मिंटू व राकेश शामिल हैं। छोटे पुत्र राकेश की असामयिक मौत 2020 में नौकरी करने के दौरान इराक में हो गई थी। उनका शव करीब 20 दिन बाद गांव आया था। इस दौरान पूर्व विधायक की तबीयत बिगड़ती गई थी और बेटे के शोक में डूब गए थे।

विधायक के पैतृक आवास पर लगा नेताओं का तांता :

पूर्व विधायक रामायण मांझी की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक विक्रम कुंवर, सांसद पति सह जदयू नेता अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ हैप्पी, पूर्व जिप अध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, युवा मोर्चा नेता नीतीश कुशवाहा, नौतन मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी उर्फ मंटू बाबा, प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता, राजनाथ राम, विनीत तिवारी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद थे।

ग्यासपुर सरयू नदी घाट पर हुआ दाह संस्कार :

पूर्व विधायक का दाह संस्कार प्रखंड के ग्यासपुर स्थित सरयू नदी तट पर हुआ। पूर्व विधायक के बड़े पुत्र प्रत्यंजय कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

दारौंदा: 12 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना की टीम ने रविवार की शाम दो गांवों में…

May 6, 2024

हसनपुरा : भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में 19 आरोपित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव में भूमि विवाद को…

May 6, 2024

बड़हरिया: मतदाता वालंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को ले…

May 6, 2024

भगवानपुर हाट: 70 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना की टीम ने बिलासपुर बाजार में छापेमारी कर…

May 6, 2024

लकड़ी नबीगंज: प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ ने बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सोमवार को…

May 6, 2024

सिसवन: हिना शहाब ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से मांगा जीत का आशीर्वाद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हिनाशहाब ने सोमवार को सिसवन प्रखंड के…

May 6, 2024