सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में चार घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर बुधवार की सुबह सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार रही। पहली घटना सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ की है। जहां अनियंत्रित बाइक एक कार से टकरा गई। इससे बाइक चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी प्रदीप कुमार एवं सोनू कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घायलों ने बताया कि महाराजगंज से शहर एक काम से आया था, पुन: अपने घर महाराजगंज लौट रहे थे, तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। दूसरी घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज की है। जहां सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कार ने धक्का मार दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान उक्त गांव निवासी रहमत अली एवं ललन कुमार के रूम में हुई।