सिवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल, एक रेफर

0

परवेज अख्तर/ सिवान जिले में अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहयता से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जहां एक की स्थिति नाजुक होने के कारण रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान थानाक्षेत्र के सरसर निवासी सुमेश तिवारी व पचरुखी थानाक्षेत्र निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरी घटना दरौली थाना क्षेत्र के दोन मोड़ की है। जहां साइकिल और बाइक की टक्कर में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल वृद्ध थानाक्षेत्र के दोन निवासी अवध किशोर राम हैं। तीसरी घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम की है। जहां दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल नौतन निवासी सुभाष सिंह ने बताया कि गांव से सामान की खरीदारी करने के लिए जिला मुख्यालय जा रहा था। उसी दौरान मैरवा धाम पर सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई।