सिवान: राजवंशी स्कूल की छात्राओं को लैंगिक हिंसा के प्रति किया गया जागरूक

0

परवेज अख्तर/सिवान: राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में लैंगिक हिंसा के विरुद्ध गुरुवार को वन स्टाप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला जागरुकता पखवाड़ा सप्ताह आयोजित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता केंद्र प्रशासक श्वेता कुमारी ने की। इसमें छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्वेता कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति लैंगिक हिंसा को लेकर जागरूक करना है। लैंगिक हिंसा से महिलाओं को बचाव के लिए जानकारी दी गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

इसके साथ ही दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, यौन शोषण, छेड़छाड़ से पीड़ित महिलाओं को बचाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। केश वर्कर पुष्पांजलि कुमारी द्वारा वन स्टाप, 181 आदि के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रांओं ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा तथा अपने अधिकारों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों से रू-ब-रू हुईं। कार्यक्रम में रेणु तिवारी, शुभम पाठक, ममता कुमारी, अनिता शर्मा, नगमा ईमाम, रश्मि कुमारी, संगिता कुमारी, अल्का कुमारी, मेहनाज, शशिकला, अर्जुन कुमार, शशि भूषण पांडेय, अरुण कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।