सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में आधा दर्जन घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है। जहां अनियंत्रित एक कार खड़ी ट्रक पर टक्कर मार दी। टक्कर से कार में सवार एक युवती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सिसवन निवासी पूजा कुमारी, सन्नी कुमार, विजय कुमार एवं लड्डू के रूप में हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

घायलों ने बताया कि घर से कार में सवार होकर शहर शादी का बाजार करने जा रहे थे तभी ट्रक में कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। दूसरी घटना मैरवा थाना क्षेत्र के गुठनी मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज हुआ। घायल युवकों की पहचान यूपी के लार निवासी अंशु कुमार एवं ललन राय के रूम में हुई।