सिवान: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

0

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ में तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रामगढ़ गांव निवासी 40 वर्षीय दीपक सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

घटना के संबंध में मृतक का भाई श्यामू सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले बड़े भाई शहर से घर बाइक से लौट रहे थे उसी दौरान गांव में ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार में टक्कर हो गई। आनन फानन में घायल अवस्था में स्थानीय स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में एक दिन इलाज होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद मौत हो गई।