सिवान: झमाझम वर्षा ने दिलाई गर्मी से राहत, जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ से हुई परेशानी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं जगह-जगल जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के किसान काफी खुश नजर आए। वर्षा होने से गर्मी से पीले पड़ रहे उनके धान, मक्का, अरहर की फसलों में जान आ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को हुई झमाझम वर्षा से लोगों को अधिक गर्मी से राहत मिली। वहीं जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

वहीं सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव से मरीजों व तीमारदारों सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल परिसर स्थित प्रतीक्षालय समेत अन्य जगहों पर काफी जल जमाव हो गया था। ज्ञात हो कि कई दिनों तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। गर्मी के कारण धान, मक्का, अरहर आदि फसलें मुरझाने लगे थे। इससे किसानों की चिंता अधिक बढ़ गई थी, लेकिन इधर दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी है। किसानों का कहना है कि यह वर्षा धान की फसल के लिए अमृत समान है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here