सिवान: गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त, पारा लुढ़कने से घरों में दुबकने को विवश हुए लोग

0

18 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कई दिनों से हाड़कंपा रही ठंड से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। तेज पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। पछुआ हवा ने लोगों के दैनिक कार्य पर काफी प्रभाव डाला है। ठंड के कारण लोग घर के बाहर निकलना भी उचित नहीं समझ रहे हैं। गुरुवार की दोपहर कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन वह नाकाफी रही। धूप निकलने से जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर कनकनी के कारण शाम होते ही लाेग घरों में दुबकने को विवश हो गए तथा वे बिस्तर में या अलाव के सामने बैठ शरीर को गर्म करते नजर आए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा ने एक तरह से आग में घी डालने का काम किया। कोहरा के कारण सुबह में सड़क पर चलना भी मुश्किल था। वाहन चालक लाइट जला ड्राइविंग करते देखे गए। गलन भरी ठंड से रिक्शा, ठेला, दैनिक मजदूर, फुटपाथों पर काम करने वाले समेत अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे़ की खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा ही है। इसके अलावा बाजारों में चाय एवं अंडा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए चाय, काफी एवं अंडा का सेवन करते नजर आ रहे हैं।