सिवान: लोजपा ने केक काट मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

0

पूर्व मंत्री रामविलास पासवान के आदर्शाें को आत्मसात करने पर बल

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित पत्रकार भवन में सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग) का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव पासवान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काट कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज से 23 वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने वंचितों, दलितों, पिछड़ों व गरीबों के लिए लड़ाई लड़ने के लिए पार्टी की स्थापना की थी। इसके बाद आज चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस मौके पर संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने व सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही पूर्व मंत्री रामविलास पासवान के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर अवधेश कुशवाहा, परमा मांझी, सूरज पासवान, मासूम अली, राजा पासवान, अनिल पासवान, चंदन पासवान, रामचंद्र महतो, डा. सुनील कुमार, रजनी रंजन, ज्योति कुमारी पासवान, आशा देवी, सोनू सिंह, अजीत पासवान, मुन्ना कुमार मांझी, राहुल पासवान, मो. आलम आदि उपस्थित थे।