सिवान: अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों की लगी लंबी लाइन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर अक्सर यात्रियों को टिकट लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों की मनमानी के कारण सिर्फ दो ही काउंटर से टिकटों का लेनदेन किया जाता है। इस कारण काउंटर के बाहर टिकट लेने वाले यात्रियों की अच्छी खासी कतार देखने को मिलती है। शुक्रवार को जंक्शन पर दो काउंटर से अनारक्षित टिकट के लेनदेन का कार्य किया जा रहा था। इस कारण यात्रियों की भीड़ जंक्शन के मुख्य द्वार तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

अधिकारियों की मनमानी इस हद तक है कि यहां महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अगल से कोई टिकट काउंटर की व्यवस्था भी नहीं की जाती है, जबकि अनारक्षित काउंटरों के उत्तरी छोर पर सबसे कोने में महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए टिकट लेने देन का काउंटर बनाया गया है। महिला काउंटर बंद होने के कारण पुरुषों के बीच में ही महिलाएं भी मजबूरी में खड़ी थीं। जबकि कुछ महिलाएं सीधे काउंटर समीप पहुंच कर पुरुष यात्रियों से अनुरोध कर टिकट ले रही थीं। कई बार टिकट मिलने में देरी के कारण पीछे खड़े यात्री हो हल्ला भी कर रहे थे, बावजूद इसके भीड़ ज्यादा देख छह की जगह दो ही टिकट काउंटर से काम चलाया गया। शोरगुल सुनकर जीआरपी के जवानों ने किसी तरह आक्रोशितों को समझा बुझा कर शांत कराया।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here