अभी-अभी : सीवान में अत्याधुनिक हथियार से मुखिया को भूना, मौके पर मौत

0
siwan me mukhiya ka murder
  • मृत मुखिया की पहचान महाराजगंज प्रखंड के बलऊ पंचायत के सुनील सिंह के रूप में हुई है
  • बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर घटना को दिया अंजाम

परवेज़ अख्तर/सिवान :
बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी  पुलिस की सक्रियता नहीं बढ़ रही है।दिन पे दिन पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के फन उठते जा रहे हैं। पुलिस की निष्क्रियता का प्रमाण यह है कि जिले में सक्रिय अपराधकर्मियों द्वारा खुलेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे फिर एक बार संपूर्ण जिले के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है और पुलिस कुम्भकर्णीय निद्रा से जागने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसी कड़ी में रविवार की दोपहर सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के करसौत नहर के समीप दिनदहाड़े शातिर अपराधियों ने एक अत्याधुनिक हथियार से वर्तमान मुखिया को भून डाला है। जिससे  मुखिया की मौत मौके पर ही हो गई है। मृत मुखिया की पहचान सिवान जिले के महाराजगंज प्रखंड के बलऊ पंचायत के सुनील सिंह के रूप में हुई है। उधर घटना के बाद से क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वहीं जैसे ही मुखिया की हत्या की सूचना उनके पंचायतवासियों को मिली तो दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके वारदात पर पहुंचे। बाद में लोगों ने स्थानीय पुलिस के प्रति बड़े पैमाने पर आक्रोश देखा गया।

golibari

खबर लिखे जाने तक मुखिया का शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ था। जबकि शव को अपने कब्जे में लेने के लिए स्थानीय दारौंदा थाना की पुलिस प्रयास कर रही थी। घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक रविवार की दोपहर मुखिया अपने निजी काम कर सिवान से अपने पंचायत लौट रहे थे कि तभी बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया। उधर शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शातिर अपराधियों द्वारा किसी अत्याधुनिक हथियार से मुखिया को भून डाला गया है। खबर लिखे जाने तक घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।वही इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस से पूछे जाने पर पुलिस द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।