सिवान: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर बैठक आयोजित

0

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के तहत सिवान आगमन को लेकर महाराजगंज के सोनवर्षा स्थित मदरसा में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मदरसा की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं बेहतर ढंग से सजाने पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्य गेट पर ताेरणद्वार बनाने का निर्णय लिया गया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों द्वारा पिछले दिनों मदरसा का निरीक्षण भी किया गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी,जदयू के प्रदेश सचिव इंद्रदेव सिंह पटेल, सैयद नजमुल होदा,निकेश चंद्र तिवारी,इकराम खान,रहमतुल्लाह अंसारी,मुर्तुजा अली पैगाम,रेयाजुदीन खान,मस्तान खान, इरफान खान,नजमुद्दीन खान एवं अन्य लोग मौजूद थे।