सिवान: पछुआ हवा के चलने से अचानक पारा गिरा, घरों में दुबकने को विवश हुए लोग

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में पिछले दो दिन निकल रही धूप को देख लोगों को यह महसूस होने लगा कि कड़ाके की ठंड से अब निजात मिलेगी, लेकिन रविवार को अचानक मौसम ने यू टर्न लिया और सुबह घना कोहरा और दोपहर तक बादलों ने आसमान में अपना डेरा जमाए रखा। इस कारण फिर से कनकनी बढ़ी और पछुआ हवा ने इस ठंड को और बढ़ाने का काम किया। कनकनी बढ़ने के कारण जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान छह डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान करीब 12 बजे तक सड़क तथा बाजारों में लोगों की भीड़ कम देखने को मिली और धूप के दर्शन भी लोगों को दोपहर बाद ही हुए। ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। गर्म कपड़े, अंडा, दूध व चाय दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। इस क्रम में लोगों को जगह-जगह अलाव तापते देखा गया। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व अर्थात 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि 14 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।