सिवान: प्रधानमंत्री की मां के निधन पर शोक

0

परवेज अख्तर/सिवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन निधन पर भाजपा कार्यकर्ता समेत अन्य संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर हाट में प्रधानमंत्री की मां के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलामंत्री अवधेश कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष गिरीश देव सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राज पांडेय, मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेता लोकेशनाथ पांडेय, सुनील ठाकुर, जगन राम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

वहीं आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट्रल हाई स्कूल सह इंटर कालेज में प्राचार्या निर्मला यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर प्रधानमंत्री की मां को श्रद्धांजलि दी गई। शोक व्यक्त करने वालों में अर्चना सिंह, काजल कुमारी, सुभाष चंद्र कुमार, रवि कुमार शर्मा, अमित यादव, इकबाल, डा. कृष्ण कुमार, रामाधार राम, अविनाश कुमार, प्रहलाद कुमार आदि उपस्थित थे।