सिवान: संस्मरण दिवस पर पुलिस कर्मियों ने शहीद जवानों को किया याद

0

✍️परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ: पुलिस संस्मरण दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद पुलिस कर्मियों को याद किया गया। जिला पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह आठ बजे संस्मरण दिवस आरंभ हुआ। इसमें शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धाजंलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया तत्पश्चात जवानों ने उनके सम्मान में अपने शस्त्र झुका कर सलामी दी। शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्प अर्पण करते हुए सलामी देने के बाद शहीद के परिजनों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जवानों का यह बलिदान समाज में शांति व विधि -व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुआ है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

शहीद पुलिस कर्मियों के साथ विभाग हमेशा कदम से कदम मिलाकर साथ खड़ा है।मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार झा, सदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार, नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र सिंह, पुनि अशोक कुमार सिंह डीएसपी सहित कई थाना के थानाध्यक्ष सहित जवान उपस्थित थे।