सिवान: पछुआ का कहर जारी, गलन भरी ठंड से जन जीवन प्रभावित

0
thandi

19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जिले में पिछले 10 दिनों से हाड़कंपा रही ठंड से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। तेज पछुआ हवा ने लोगों के दैनिक कार्य पर काफी प्रभाव डाला। पछुआ हवा का कहर इस कदर है कि हल्की धूप भी लोगों को राहत देने में नाकाफी साबित हो रही रही है। दिन ढलने के बाद लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। ठंड के कारण सोमवार की सुबह शहर में चहल-पहल की जगह ग्यारह बजे तक सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। लोग घरों में बिस्तर में दुबके या अलाव तापते नजर आए। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन शाम होते ही पारा में गिरावट के साथ कनकनी बढ़ने लगी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम छह डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गलन भरी ठंड से रिक्शा, ठेला, दैनिक मजदूर, फुटपाथों पर काम करने वाले समेत अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में नाराजगी भी है। कुछ जगहों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अलाव की व्यवस्था होने से लोग कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। इधर बाजारों में ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे़ की खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा ही है। इस प्रकार कंबल, स्वेटर, कोट, चादर आदि दुकानदारों की चांदी कट रही है। इसके अलावा बाजारों में चाय एवं अंडा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए चाय, काफी एवं अंडा का सेवन करते नजर आ रहे हैं।