सीवान: कड़ाके की ठंड व घने कोहरे से बढ़ी लोगों की परेशानी

0

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
ठंड व घने कोहरे के कारण जिले में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले दो दिनों से सुबह-शाम चल रही सर्द हवा के कारण कनकनी काफी बढ़ गई है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सर्द हवा व कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। सुबह और शाम में घना कोहरा की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

विजिविलिटी कम होने के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। बेतहाशा ठंड के कारण साधनहीन लोगों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। उनके लिए अलाव ही एकमात्र सहारा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।