सिवान: स्वतंत्रता दिवस पर आठ विद्यालयों द्वारा निकाली जाएगी प्रभातफेरी, रुट चार्ट का किया गया निर्धारण

परवेज अख्तर/सिवान: स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर जिला एवं अनुमंडल मुख्यालय में प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। प्रभातफेर को लेकर विद्यालय का चयन भी कर लिया गया है। साथ ही रुट का भी निर्धारण किया गया है। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डीएवी उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कालेज, आर्य कन्या उच्च विद्यालय, दाउद मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय, इस्लामिया उच्च विद्यालय, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय, वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज, आदर्श वीएम मध्य विद्यालय व मध्य विद्यालय कचहरी के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी में शामिल बच्चे स्वच्छता, मद्य निषेध, खुले में शौच से मुक्ति, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह आदि से संबंधित स्लोगन का प्रदर्शन करेंगे। जिस विद्यालय की प्रभातफेरी सबसे आकर्षक होगी, उसे रनिंग शील्ड देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

निर्धारित रुट चार्ट के अनुसार निकलेगी प्रभातफेरी :

डीएवी उच्च विद्यालय के बच्चे द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी निराला नगर, नया किला, जेपी चौक, सदर अनुमंडल गेट, गांधी मैदान, अस्पताल मोड़, बाटा मोड़ होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचेगी। वहीं आर्य कन्या उच्च विद्यालय की बच्चियों द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी शांति वट वृक्ष, बाटा मोड़, जेपी चौक, रजिस्ट्री कचहरी राेड होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर संपन्न हो जाएगी। दाउद मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय की प्रभातफेरी थाना रोड, बाटा मोड़, जेपी चौक, गांधी मैदान, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड होते हुए विद्यालय परिसर, इस्लामिया उच्च विद्यालय की प्रभातफेरी स्टेशन रोड, बबुनिया मोड़, जेपी चौक, गांधी मैदान, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड होते हुए विद्यालय परिसर, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय की प्रभातफेरी जेपी चौक, गांधी मैदान, कोर्ट परिसर, समाहरणालय, मेन रोड होते हुए पुन: विद्यालय परिसर, वीएम हाईस्कूल की प्रभातफेरी डीआरडीए कार्यालय मोड़, समाहरणालय, मुख्य सड़क, जेपी चौक, बाटा मोड़, बड़हरिया मोड़, अस्पताल मोड़, गांधी मैदान, सदर अनुमंडल कार्यालय गेट होते हुए विद्यालय परिसर आदर्श वीएम मध्य विद्यालय की प्रभातफेरी जेपी चौक, बाटा मोड़, बड़हरिया मोड़, अस्पताल मोड़, गांधी मैदान, कोर्ट परिसर होते हुए विद्यालय परिसर तथा कचहरी मध्य विद्यालय की प्रभातफेरी महादेवा रोड, जेपी चौक, बाटा मोड़, बड़हरिया मोड़, अस्पताल मोड़, गांधी मैदान होते हुए विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हो जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024