सिवान में सादगी से मनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्रों में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती सादगी पूर्वक मनाई गई। मुख्य समारोह शहर के गांधी मैदान में आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, एडीएम जावेद अहसन अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बापू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिलेवासियों से उनके बताए पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लेने की अपील की। डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन्होंंने भी किया माल्यार्पण :

शहर के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता शहबाज खान, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी, वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी आयुष अनंत, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक उपेंद्र कुमार यादव, सामान्य शाखा की प्रभारी पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने माल्यार्पण किया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व एलएलसी सह सिवान को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनाेज कुमार सिहं, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, नगर उप सभापति किरण गुप्ता, पूर्व जिप अध्यक्ष लीलावती गिरि, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान, पूर्व नगर अध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, जदयू नेता अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, बब्लू चौहान, निकेश चंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, मंसूर आलम, लालबाबू प्रसाद, जयनाथ ठाकुर, समाजसेवी सह अधिवक्ता कपिलदेव चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर शहर के बिंदुसार रोड स्थित सिटी अस्पताल में गांधी जयंती के मौके पर फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सेवानिवृत नर्स पानमती देवी ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान डा. सोहैल अब्बास, डा. सदा कमर, डा. सचिन कुमार, डा. खुशबू सिंह, डा. दीक्षा त्यागी द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह देते हुए दवाइयां दी गईं।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024