सिवान: मास्क नहीं पहनने वाले 1004 लोगों से जुर्माना मद में 50650 रुपये की वसुली

0
mask
  • वाहन चालको से वसूला गया 13 हजार रुपया जुर्माना
  • शहर में सदर एसडीओ के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना के बढ़ते मामले के बीच शहर व सीवान अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ने के बावजूद मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही मास्क पहनकर घर से निकलने की अपील की गई। शहर के गोपालगंज मोड़ पर सदर एसडीओ के नेतृत्व में मास्क की जांच की गई। बबुनिया मोड़ पर नगर परिषद के ईओ राहुलधर दुबे जांच अभियान में शामिल थे। सीवान अनुमंडल के सभी 13 प्रखंडों में बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने मास्क जांच की कमान संभाली थी। मास्क जांच की खबर लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। बहरहाल, मास्क जांच के क्रम में शहर समेत सीवान अनुमंडल क्षेत्र में 1004 लोगों से जुर्माना मद में 50 हजार 650 रुपये की वसुली की गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सदर एसडीओ ने 148 लोगों के मास्क की जांच की, साथ ही 7400 रुपये जुर्माना भी लगाया। एसडीओ ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 3 लोगों पर 13 हजार रुपये जुर्माना लगाया। नगर परिषद के जांच अभियान में 63 लोगों से 3150 रुपये जुर्माना मद में वसूली की गई। इधर, मैरवा में 37 लोगों पर 1850 रुपये जुर्माना लगाया गया। सीवान सदर में 156 लोगों पर 7800, बड़हरिया में 108 लोगों पर 5400, हुसैनगंज में 88 लोगों पर 4850, आंदर में 66 लोगों पर 3300, सिसवन में 52 लोगों पर 2600, रघुनाथपुर में 52 लोगों पर 2600, जीरादेई में 50 लोगों पर 2500, हसनपुरा में 47 लोगों पर 2350, गुठनी में 41 लोगों पर 2050, पचरुखी में 39 लोगों पर 1950, दरौली में 35 लोगों पर 1750 व नौतन में 22 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर 1100 रुपये जुर्माना लगाया गया।