सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में सात घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में रविवार को अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना दरौली थाना क्षेत्र के बौना मोड़ की है, जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि तीनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान दरौली निवासी सोनू कुमार, आलोक कुमार व सुमन राज के रूप में हुई। घायल सोनू कुमार ने बताया कि घर से मैरवा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक के चालक ने धक्का मार दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दूसरी घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा पेट्रोल पंप समीप की है ,जहां सब्जी से भरी पिकअप ने आटो में धक्का मार दिया। इस घटना में आटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान गुठनी निवासी शिवम, सुंदर व नरेश भगत के रूप में हुई। तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी मोड़ के समीप हुई जहां तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है।