सिवान: पुराने विवाद में दुकानदार के पुत्र को मारी गोली

  • घटना के समय दुकानदार पुत्र दुकान संभाल रहा था
  • घायल दुकानदार पुत्र कररूआ निवासी अभिषेक है
  • 08 बजे के करीब हुई है गोलीबारी की घटना
  • 03 लोगों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कररूआ गांव में शनिवार की देर रात गोली लगने एक दुकानदार का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दुकानदार सुदिश सिंह का 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार देर रात पिता की जगह दुकान पर बैठकर ग्राहकों को संभाल रहा था। इस दौरान तीन युवक दुकान पर पहुंचे। दुकानदार से सिगरेट व अन्य सामान की मांग की। इधर अभिषेक ने सामान व सिगरेट दिया। सिगरेट पीने के बाद उसमें से एक ने अपने पास रखे हथियार से अभिषेक को लक्ष्य कर फायर कर दी। गनीमत रहा कि गोली अभिषेक के पैर में लगी। इधर पुलिस के समक्ष दिए फर्दबयान में अभिषेक ने बताया है कि घटना को अंजाम देने वालों में गांव के ही बिट्टू और उसके दो अन्य साथी शामिल थे।

अभिषेक के घर में जनवरी में हुई थी चोरी

परिजनों की मानें तो अभिषेक को गोली मारने के पीछे पुराना विवाद है। इस वर्ष के जनवरी महीने में उसके घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना में गांव के ही बिट्टू कुमार पर शक गहरा रहा था। पीड़ित ने थाने में उसके खिलाफ आवेदन भी दिया था लेकिन बाद में गांव के लोगों के काफी समझाने-बुझाने के बाद आवेदन वापस ले लिया गया। बिट्टू अपने ऊपर लगे चोरी के आरोप से काफी नाराज चल रहा था।

जुआ खेल रहे बिट्टू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांड में पीड़ित की ओर से तीन लोगों को आरोपित किया गया है। जिसमें एक बिट्टू कुमार भी शामिल है। इधर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जब बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार किया वह गांव में ही जुआ खेल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बिट्टू से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। उसके द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य की भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

शराब कारोबार भी है चर्चा में

ग्रामीणों की मानें तो इस घटना के पीछे शराब कारोबार भी एक कारण हो सकता है। दरअसल अभिषेक का चाचा पहले शराब का कारोबार में संलिप्त था। उस दौरान बिट्टू भी उसके कारोबार से जुड़ा था। बताया जाता है कि बाद एफआईआर में नाम आने के बाद अभिषेक के चाचा ने गांव छोड़ दिया। अंदेशा है कि रुपए का लेनदेन भी इस विवाद का कारण हो सकता है।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024