सिवान: एसपी ने 132 पुलिस पदाधिकारी को स्टार लगाकर दी बधाई

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में तैनात 18 पुलिस निरीक्षक, 71 पुलिस अवर निरीक्षक एवं 43 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को प्रमोशन मिला है। पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम पिपिंग सेरेमनी में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रमोशन पाने वाले 132 पुलिस पदाधिकारी को स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

WhatsApp Image 2023 09 19 at 8.09.11 PM

कहा कि विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस के नए दायित्वों के निर्वहन, अनुसंधान नियंत्रण एवं यातायात संचालन हेतु कार्यहित में उच्चतर पद के लिए कार्यकारी व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस निरीक्षक 18, पुलिस अवर निरीक्षक 71 एवं सहायक पुलिस अवर निरीक्षक 43 (कुल 132) पुलिस पदाधिकारियों को उच्चतर प्रभार सौंपा गया एवं पदाधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2023 09 19 at 8.09.11 PM 1

कहा कि सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक अंचल प्रभाग, थानाध्यक्ष, ओपी प्रभारी सूचित कर दिया गया है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पीटीसी सिपाही को सहायक अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस निरीक्षक के उच्चतर पद पर कार्यकारी प्रोन्नति दी गई है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here