सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने किया कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण

0

✍️परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ: सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कई पुलिस पदाधिकारियों को कार्यहीत में तत्काल प्रभाव से थाना एवं ओपी से स्थानांतरण किया है। एसपी ने बताया कि पुअनि पंकज कुमार को थानाध्यक्ष भगवानपुर हाट से बड़हरिया थानाध्यक्ष बनाया है। जबकि पुअनि प्रवीण कुमार प्रभाकर को बड़हरिया थानाध्यक्ष से कपुअनि अनुसंधान इकाई नगर थाना में भेजा दिया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पुअनि ध्रुव प्रसाद को जामो बाजार थानाध्यक्ष से कपुअनि अनुसंधान इकाई नगर थाना में स्थानांतरण किया है। वहीं पुअनि संजीव कुमार अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय से भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष बनाया है। बताया कि गुठनी थाना में पदस्थापित पुअनि अभिमन्यु कुमार को गुठनी थानाध्यक्ष एवं चैनपुर ओपी में पदस्थापित पुअनि अभिनंदन यादव को चैनपुर ओपी प्रभारी बनाया है। एसपी ने इन पदाधिकारी को शीघ्र अपने-अपने नये पदस्थापन पर योगदान करने का आदेश दिया है।