सिवान: दीपावली व छठ को लेकर चलेंगी पूजा विशेष गाड़ी

0

परवेज अख्तर/सिवान: रेल प्रशासन द्वारा दिपावली और छठ के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 04040/04039 नई दिल्ली- बरौनी- नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा बरौनी से 19 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आठ फेरो के लिए किया जाएगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04040 नई दिल्ली- बरौनी पूजा विशेष गाड़ी नई-दिल्ली से 19:25 बजे प्रस्थान कर ,मुरादाबाद, दूसरे दिन बरेली से, लखनऊ, गोरखपुर, सिवान से 11:15 बजे, छपरा, हाजीपुर से छूटकर कर 16:00 बरौनी पहुंचेगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वापसी यात्रा में 04039 बरौनी- नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 19 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार तथा शनिवार को बरौनी से 19:40 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर, छपरा से ,सिवान से 23:42 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से छूटकर विभिन्न स्टेशन होते नई दिल्ली 16:40 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा 04010/04009 आनंद बिहार टर्मिनस-जोगबनी -आनंद बिहार टर्मिनस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी आनंद बिहार टर्मिनस से 18 अक्टूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार तथा जोगबनी से 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चार फेरों के लिए चलेगी।

यह ट्रेन आनंद बिहार टर्मिनस से 23:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजियाबाद, मुरादाबाद,चंदौसी, बरेली , सीतापुर ,गोंडा से ,बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान से 16:15 बजे, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर ,बरौनी ,बेगूसराय, खगड़िया तीसरे दिन नौगछिया ,कटिहार ,पुरनिया,अररिया कोट, अररिया छूटकर जोगबनी 05:20 बजे पहुंचेगी।वापसी यात्रा में 04009 जोगबनी से 09:00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते सिवान से 20:40 बजे छूटकर विभिन्न स्टेशन होते आनंद बिहार टर्मिनस 16:05 बजे पहुंचेगी।