सिवान: विश्व शौचालय दिवस पर विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता आयोजित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी, बड़हरिया समेत अन्य प्रखंडों के विद्यालयों में शनिवार को विश्व शौचालय दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जानकारी के अनुसार गुठनी प्रखंड के गोहरुआ स्थित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र की देखरेख में विश्व शौचालय दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को स्वछता कर्मियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शौचालय निर्माण को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। आधुनिक समाज में महिलाओं, बुजुर्गो, बच्चों और युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए।

गंदगी से समाज में कई बीमारियां फैलती हैं। दौड़ प्रतियोगिता में लड़कियों में प्रथम अंजलि कुमारी, नंदिनी कुमारी, द्वितीय शिबू शर्मा एवं तृतीय श्वेता शर्मा रही। वहीं लड़कों में मिथिलेश कुमार साहनी प्रथम और धीरज कुमार साहनी दूसरा स्थान हासिल किया। वहां मौजूद लोगो ने सभी बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ और समाज को लेकर जानकारी दी। मौके पर निर्मला तिवारी, ओम गोस्वामी, राजू यादव, अमित कुमार राम, श्रीनिकेत प्रसाद, शैलेश साहनी, विमलेश राम, मंटू साहनी, तारकेश्वर पासवान, मिथलेश साहनी, अंबुज राम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। वहीं बड़रिया जीएम उच्च विद्यालय में विश्व शौचालय दिवस पर डीआरपी राज नारायण महतो एवं बीसी मधुप कुमार की देखरेख में दौड़ प्रतियोगिता तथा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही शौचालय का निर्माण तथा उपयोग एवं साफ सफाई के प्रति भी प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया। डीआरपी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्तियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए, क्योंकि स्वच्छता से ही स्वस्थ मन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विश्व शौचालय दिवस पर प्रत्येक व्यक्तियों को शौचालय का उपयोग करना चाहिए और दूसरों को भी शौचालय उपयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए तभी हमारा भारत देश स्वच्छ और सुंदर बनेगा। मौके मुखिया प्रतिनिधि स्वच्छता पर्यवेक्षक मो. जाहिद, सुमित कुमार तथा निशांत कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में भी विश्व शौचालय दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024