सिवान: हड़ताल समाप्त, शहर को चकाचक करने में जुटे सफाई कर्मी

0

परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन शुक्रवार की सुबह कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। सभी सफाई कर्मी हड़ताल वापसी के बाद शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने में जुट गए। चौक चौराहों से कचरों का उठाव किया गया। इसके बाद दोपहर में विभिन्न वार्डों की सड़कों पर भी सफाई अभियान चलाया गया और फैले कचरे को उठाने का काम हुआ। इसके पूर्व शुक्रवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा, एसडीओ सदर रामबाबू बैठा, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे, नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित द्वारा संयुक्त रूप से बैठक की गई। इस दौरान सफाईकर्मियों की मांगों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

विधायक द्वारा पहल करने के बाद हड़ताली सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ले लिया। गौरतलब हो कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने 13 सूत्री मांगों को लेकर सात दिन पहले हड़ताल शुरू की थी। शुक्रवार को हड़ताल का आठवां दिन था। सात दिनों तक सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण की शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। जगह-जगह कूड़े-कचरे का ढेर लग गया था। कूड़ा न उठने व साफ-सफाई ना होने की वजह से लोगों को गंदगी से जूझ़ना पड़ा। साथ ही शहर का सौन्दर्यीकरण भी प्रभावित हो रहा था। कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे ने बताया कि विधायक व वरीय पदाधिकारियों की वार्ता के बाद सफाईकर्मी काम पर लौट आए हैं। उनकी मांगों में शामिल बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। जहां तक एफआइआर वापस लेने की बात है तो यह कानूनी प्रक्रिया है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा अग्रतर निर्णय लेते हुए कार्यवाही की जाएगी।