सिवान: नव वर्ष पर छात्रों काे कराया गया थावे का भ्रमण

0

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गांधी मैदान स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने मां थावे भवानी का दर्शन किया तथा वहां से संबंधित इतिहास की जानकारी ली। बच्चों का जत्था प्राचार्य अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में निजी वाहन से थावे के लिए प्रस्थान किया। प्राचार्य ने बताया कि इस दौरान छात्रों ने मां भवानी के दरबार में पहुंच मां का दर्शन किए तथा सुख समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

उन्होंने कहा कि छात्रों का धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराने से उनमें बौद्धिक व ऐतिहासिक ज्ञान का विकास होता है। बच्चों ने मां भवानी के दर्शन के साथ वहां के इतिहास के विषय में भी जानकारी ली। इसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर शिक्षिका पार्वती कुशवाहा, राम कृपाल कुशवाहा समेत काफी संख्या छात्र-छात्राएं शामिल थे।