सिवान: कार से रांची भाग रहे आरोपित को बसंतपुर थाना के सहयोग से महिला थाना ने पकड़ा

0

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान शहर से रांची भाग रहे एक युवक को मंगलवार की दोपहर महिला थाना की पुलिस ने बसंतपुर से गिरफ्तार कर लिया। युवक को महिला थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है।बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला थाना में एक केस है। जिसका नामजद आरोपित शहर से कार में सवार होकर रांची भाग रहा था। तभी महिला थानाध्यक्ष की सूचना पर बसंतपुर थाना की गश्त दल की मदद से युवक को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

हालांकि इस मामले में महिला थानाध्यक्ष ने कुछ भी बताने से इन्कर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मामला हथौड़ा गांव का है। शादी को लेकर विवाद है।आरोपित् रांची में रहता है। वह मंगलवार को कोर्ट में जमानत के लिए आया था। तब तक महिला थाना को सूचना मिली कि युवक सिवान आया है। इसके बाद महिला थाना की टीम ने बसंतपुर रोड से रांची जाने के क्रम में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपित की कार बसंतपुर थाना में रखी गई है।