सिवान: हत्या मामले में बंद बंदी की बिगड़ी तबीयत

0

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान मंडल कारा में हत्या मामले में बंद एक बंदी की तबीयत शुक्रवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने बंदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बंदी की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के पुखरेड़ा गांव निवासी प्रदीप साह के रूप में हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदी प्रदीप तकरीबन दो वर्षों से हत्या मामले में मंडल कारा में बंद है। वह टीबी का मरीज भी बताया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह अचानक बंदी की तबीयत बिगड़ गयी। सदर अस्पताल में इलाज के बाद जेल प्रशासन देर शाम में उसे लेकर जेल चली गई।