सिवान: अटल बिहारी के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

जिले के विभिन्न जगहों पर मनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जानकारी के अनुसार गोरेयाकेाठी प्रखंड के सभी पंचायतों में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई। मौके पर विधायक देवेशकांत सिंह के आवास सह पार्टी प्रधान कार्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरि, विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, कुबेर प्रसाद, मदन राम, श्यामकिशोर तिवारी पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया।

इस मौके पर रंजय गुप्ता, बबलू सिंह, वशी अहमद खां, जगमोहन तिवारी आदि उपस्थित थे। वहीं दरौली प्रखंड के शक्ति केंद्र पचबेनिया में भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रवींद्र भारती, सचिन कुमार दुबे, जयप्रकाश भारती, मुकेश गिरि, महासागर सिंह समेत दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित थे। महाराजगंज प्रखंड में भाजपा पूर्णकालिक कार्यकर्ता पीएम विश्वकर्मा योजना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह के निवास, मतदान केंद्र संख्या 43, लोहिया स्वच्छता भवन पोखरा, बूथ संख्या 47 बिंद टोली बस्ती में नरेश बिंद सहनी के निवास स्थान समेत अन्य जगहों पर पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शशिभूषण भारती, उमेश राम, ईश्वर बिंद ,हाकिम बिंद, शिक्षक उमाशंकर गिरि, राजीव रंजन गिरि आदि उपस्थित थे।

भगवानपुर हाट प्रखंड के विभिन्न बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की जयंती मनाई गई। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लोकेशनाथ पांडेय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गगन राम, सुगलाल महतो, डा. नंदकिशोर सिंह, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं जीरादेई प्रखंड के तितिरा गांव स्थित राष्ट्र सृजन अभियान के कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महासचिव डा. ललितेश्वर कुमार, बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक डा. गणेश दत्त पाठक, राजन तिवारी, अशोक राय, ईश्वर शर्मा, मनोज कुमार, अजीत तिवारी, दीपक सोनी आदि उपस्थित रहे। बसंतपुर में भाजपा जिला मंत्री रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में खोरीपाकड़ आरा मशीन तथा बसंतपुर, बलाथरा, हरियामा और सेरिया के दलित बस्तियों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पूरे बस्ती में मिठाई बांटी गई। इस दौरान रंजीत प्रसाद ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, यशवंत सिंह, नन्हें ठाकुर, मुन्ना कुमार, भुलान महतो, मनोज पासवान, रामेश्वर मांझी, रामबालक महतो, अशोक साह, नवल किशोर सिंह, मैनेजर साह, उपेंद्र राय, पुष्पेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

दारौंदा: 12 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना की टीम ने रविवार की शाम दो गांवों में…

May 6, 2024

हसनपुरा : भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में 19 आरोपित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव में भूमि विवाद को…

May 6, 2024

बड़हरिया: मतदाता वालंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को ले…

May 6, 2024

भगवानपुर हाट: 70 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना की टीम ने बिलासपुर बाजार में छापेमारी कर…

May 6, 2024

लकड़ी नबीगंज: प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ ने बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सोमवार को…

May 6, 2024

सिसवन: हिना शहाब ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से मांगा जीत का आशीर्वाद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हिनाशहाब ने सोमवार को सिसवन प्रखंड के…

May 6, 2024