सिवान: सराय ओपी के बड़कागांव में दयानिधान मिश्रा को गोली मारने वाले नामजद बदमाशों को अब तक नहीं पकड़ सकी पुलिस

0

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव में 15 दिसंबर की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बड़कागांव निवासी दयानिधान मिश्रा को गोली मार कर घायल कर दिया था। जिनका इलाज पटना में चल रहा था। घायल के आवेदन पर तीन लोगों को नामजद कर प्राथमिकी हुई थी। घटना के 29 दिन बाद भी पुलिस नामजद बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। गिरफ्तारी नहीं होने के कारण घायल दयानिधान मिश्रा ने एसपी शैलेश कुमार सिन्हा को आवेदन देकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि नामजद प्राथमिकी करने के बाद भी बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। बदमाशों ने मुझे छह गोलियां मारी थीं। पटना में इलाज के बाद अभी मेरा इलाज सिवान में चल रहा है। बता दें कि इस घटना में नामजद खुर्शीद अहमद, राकेश एवं अमरेंद्र कुमार सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने से पूरा परिवार डर हुआ है।