परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न चौक-चौराहों पर गुरुवार को जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कप मच गया। बाइक चालक पुलिस से बचने के लिए किसी तरह बच कर भागते हुए देखे गए। अभियान शहर के पी देवी मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पचरूखी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ सहित अन्य जगहों पर विशेष रूप से चलाया गया।
इस दौरान दो पहिया वाहनों के कागजात, चालकों के हेलमेट, डिक्की की जांच हुई। जबकि वाहन चालकों से यातायात नियम पालन करने की अपील की गई। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विधि व्यवस्था को ठीक रखने व अपराध पर नियंत्रण रखने के दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नियमित चलेगा ताकि मनचलों पर अंकुश लगाया जा सके।
परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…
परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…
परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…