सिवान: पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, आग बना सहारा

0

परवेज अख्तर/सिवान: दिसंबर माह से ठंड में पछुआ हवा के प्रकोप के कारण बढ़ी कनकनी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ कम होने लगी है। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने लगे हैं। लोगों का सहारा अब आग बन गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

रविवार को ठंड के कारण लोगों की बेचैनी बढ़ी रही। ठंड के साथ ही कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। जबकि तेज पछुआ हवाओं के कारण लोगों की परेशानी चरम पर है। सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी सुस्त पड़ने लगी है, जबकि वाहनों का परिचालन भी लगातार प्रभावित हो रहा है।