सिवान: पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, पारा लुढ़क कर हुआ सात डिग्री सेल्सियस

0

गलन भरी ठंड से जीवन अस्तव्यस्त, धूप निकला पर बेअसर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कई दिनों से गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड के कारण दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ठंड का कहर इस कदर था कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक जिस सड़क पर भीड़ दिखती थी, वहां सन्नाटा पसरा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पछुआ हवा ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

पछुआ से लोग घरों में दुबके रहे तथा कंबल, चादर व अलाव का सहारा लेते नजर आए। गलन भरी ठंड से रिक्शा, ठेला, दैनिक मजदूर, फुटपाथों पर काम करने वाले समेत अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालयों में भी कर्मियों की लेटलतीफी शुरू रही। घरों में वृद्ध, महिला व बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक होने पर भी लोग घरों से बाहर निकलना मुनासिब समझ रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन वो नाकाफी रहा। वहीं शाम चार बजते ही लोग घरों में दुबक गए।