सिवान: महिला के साथ की मारपीट व छेड़खानी, नगदी समेत छीने कई सामान

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय से सटे सिपाह में किराए के मकान में रह रही एक महिला के साथ मुख्यालय व करहीं खुर्द के तीन लोगों ने छेड़खानी व मारपीट की. घटना 29 जून की दोपहर की बताई जाती है. जब महिला स्नान करने के बाद कमरे में कपड़ा बदल रही थी. तभी बसंतपुर के अवधेश साह, करहीं खुर्द के मंजय यादव व मंतोष यादव कमरे में घुस गए व महिला को पकड़ कर छेड़खानी करने लगे. महिला के शोर मचाने पर उपरोक्त लोगों के साथ आई दो महिलाओ ने हांथ में लिए लाठी-डंडे से मारपीट भी की.

बचाने आये पीड़िता के भाई शैलेश कुमार व विवेक महतो के साथ भी मारपीट की. पीड़ित महिला के बयान पर शुक्रवार को बसंतपुर थाने में कांड संख्या 282/21 दर्ज की गई है. जिसमे उपरोक्त दो महिला समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है. साथ ही दर्ज प्राथमिकी में जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने, दो आभूषण, नगदी आठ हजार रुपये व दो मोबाइल छीनने के बाद बाइक को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024