सिवान: बाइक की टक्कर से महिला घायल

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के मखदुम सराय मोड़ पर सोमवार की दोपहर बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान मखदुम सराय निवासी सीमा देवी के रूप में हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

मिली जानकारी के अनुसार सीमा देवी मखदुम सराय से तेलहट्टा बाजार सामान लेने जा रही थीं, तभी बबुनिया मोड़ से स्टेशन की तरफ जा रही बाइक के चालक ने उन्हें अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया। इससे सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।