Barharia Siwan News

कबड्डी प्रतियोगिता में सिवान की महिला व पुरुष टीम विजयी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के सुंदरी गांव स्थित खेल मैदान में अलग-अलग महिला और पुरुष का फाइनल मैच आदर्श कबड्डी प्रतियोगिता सुंदरी में मंगलवार को खेला गया। पहला मुकाबला महिला टीम सिवान बनाम बड़हरिया के बीच खेला गया। सिवान की टीम बड़हरिया को 39-12 से हराकर कप पर कब्जा जमाया। सिवान टीम की खिलाड़ी की छोटी कुमारी को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर साह ने दिया। वहीं दूसरा पुरुष टीम का फाइनल सिवान बनाम सुंदरी टीम के बीच खेला गया जिसमें सिवान की टीम 55-32 के अंतर से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच सिवान टीम के खिलाड़ी आकाश कुमार को दिया गया जिसने अपने दम पर 13 रेडर अंक करके सिवान टीम को विजयी बनाया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट सिवान टीम के खिलाड़ी अंगद कुंमार को दिया गया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों में विकास, आकाश, नेहा, आरती, पिंकी, सोनू, दीपक, भानू, प्रियांशु को पुरस्कृत प्राचार्य राधिका देवी द्वारा दिया गया। मैच के मुख़्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा ने महिला और पुरुष टीम को विनर कप और उमाशंकर साह ने रनर कप प्रदान कर सम्मानित किया। मैच के आयोजक मनोज रजक, संतोष रजक, कृष्ण साह, पंकज, मिलन राम, बबन भगत आदि थे। रेफरी आशीष कुमार एवं शैलेंद्र कुमार, स्कोरर अंकुर पांडेय, मुक्ति प्रसाद कमेंटेटर सत्येंद्र कुमार, शैलेश वर्मा थे। इस दौरान राजन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सुरेश राम, हरेराम यादव, चंद्रमा राम, चंदा राम, चुनचुन वर्मा, राकेश वर्मा, मोहन, राज किशोर चौहान, सूरज प्रसाद, गुनी भगत, रूदल पटेल सहित काफी संख्या में दर्शक शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024